सरायपाली से भंवरपुर मार्ग को दोहरीकरण करने का प्रस्ताव शासन ... - CG Sandesh

सरायपाली से भंवरपुर मार्ग को दोहरीकरण करने का प्रस्ताव शासन को भेजा गया

सरायपाली: पिछले दिनों pwd द्वारा सराईपाली से भंवरपुर मार्ग जो की एकल सड़क है और लम्बाई 12 किलो मीटर है भारी वाहनों की आवाजाही को देखते हुए सड़क को दोहरीकरण करने का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है, यह मार्ग एक व्यवस्तम मार्ग होने के साथ साथ एकल मार्ग भी है, जिससे आए दिन कोई न कोई दुर्घटना होते रहती है.

मार्ग में प्रमुख कार्यालय, शासकीय अस्पताल, प्रस्तावित सेन्ट्रल, स्कूल, पाइप लाइन कार्यालय, सिंचाई विभाग, छात्रावास, लाज, रेस्टोरेंट, हाउसिंग बोर्ड कालोनी, शराब दुकान, पब्लिसिंग हाउस, राईस मिल, क्रेसर, ईटा उधोग, के साथ पुष्प वाटिका भी है. कर्मचारियों के लिए यहाँ कालोनीयों का भी निर्माण कराया जा रहा है.

बालसी से इस मार्ग को जोड़ने के लिए डेड किलो मीटर का मार्ग स्वीकृत है, इस मार्ग में वाहनों आवागमन हमेशा बना रहता है एकल रोड होने के कारण हमेशा वाहन चालक साइड देते समय फिसल जाते है

बता दे की भंवरपुर से सराईपाली व्यवसाइयो के आवागमन के लिए भी एक ही मार्ग है. इस मार्ग में शासकीय अस्पताल होने के कारण यहाँ भी आना भारी मात्रा में लोगों का आना जाना लगा  रहता है

जिसके लिए रणवीर मेश्राम ने लोक सुराज अभियान के तहत इस मार्ग को दोहरीकरण करने  की मांग की थी. जिसके बाद इस मार्ग के लिए बजट बनाकर सड़क बनाए जाने के लिए प्रस्ताव शासन को भेजा दिया गया है  


भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें