शिक्षित होंगे सभी जन, विकसित होगा हमारा वतन स्लोगन पर बसना महाविद्यालय में विविध कार्यक्रम आयोजित
बसना नगर के स्व. श्री जयदेव सतपथी शासकीय महाविद्यालय में अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस पर शिक्षित होंगे सभी जन, विकसित होगा हमारा वतन, स्लोगन से कार्यक्रम आयोजित किया। इस अवसर पर सहायक प्राध्यापकों तथा छात्र छात्राओं ने साक्षरता से संबंधित अपने विचार व्यक्त किये। एनके प्रधान ने अपने उद्बोधन में सुमित्रानंदन पंत की कविता शिक्षा का वाचन करते हुए संबोधित किया । तथा शिक्षित एवं साक्षरता में अंतर बताते हुए जीवन में शिक्षा के महत्व को अपने विचारों के माध्यम से साझा किया। विजय कठाने ने अपने उद्बोधन में शिक्षा से मिलने वाली खुशी एवं ज्ञान के माध्यम से असंभव कार्य को संभव, समस्याओं एवं कठिनाइयों का समाधान किया जाना, जैसे संबोधन से छात्र छात्राओं को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
प्राचार्य डॉ सीमा अग्रवाल ने अपने उद्बोधन में कार्यक्रम के माध्यम से छात्र-छात्राओं एवं समाज में जागरूकता फैलाने एवं मौलिक अधिकार के महत्व को समझाया। एवं शिक्षा के प्रति रुचि एवं समाज में शिक्षा की महत्ता को अवगत कराने की बात कही। साथ ही महाविद्यालय के छात्र छात्राओं को अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर शिक्षा एवं साक्षरता के प्रति अपने अनुभव एवं ज्ञान साझा करने का अवसर प्रदान किया गया। अधिकारियों कर्मचारियों एवं छात्र छात्राओं का धन्यवाद ज्ञापन एवं आभार व्यक्त किया। एवं एक स्लोगन "नारी हो या नर, आओ सब को बनाए साक्षर पढ़बो एवं गड़बो, नवा छत्तीसगढ़" के माध्यम से कार्यक्रम के समापन की घोषणा की। इसी तारतम्य में 12 सितंबर 2022 को पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया। जिसमें छात्र-छात्राओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। प्रथम अमृता साहू व बबीता बेहरा, द्वितीय लक्ष्मी निषाद व खुशबू कोसरिया, तृतीय हसीना बघेल व तय्यबा परवीन पर रहे।