IDFC बैंक बसना के सेल्स ऑफिसर को अज्ञात वाहन ने मारी ठोकर - CG Sandesh

IDFC बैंक बसना के सेल्स ऑफिसर को अज्ञात वाहन ने मारी ठोकर

IDFC FIRST BANK बसना के सेल्स ऑफिसर को अज्ञात चार पहिया वाहन ने ठोकर मार दी, जिससे वह घायल हो गया. घटना की सुचना के बाद 112 वाहन पहुंची और उसे इलाज के लिए सीएचसी पिथौरा ले जाया गया.
सेल्स ऑफिसर चंद्रशेखर पटेल ने 14 सितम्बर को अज्ञात वाहन चलक के खिलाफ सांकरा थाने में शिकायत दर्ज करायी है. चंद्रशेखर ने अपनी शिकायत में बताया है की 12 अगस्त को वह अपने मोटर सायकल क्रमांक CG 06 GV 8804 से अपने घर अर्जुनी जा रहा था. रात्रि करीब 08:20 बजे लोहराकोट के पास NH-53 रोड पर पीछे से अज्ञात छोटे चार पहिया वाहन चालक ने अपने वाहन को तेज रफ्तार व लापरवाही पूर्वक चलाकर मोटर सायकल के पीछे पायदान में ठोकर मार दिया जिससे चंद्रशेखर दूर जाकर जमीन में गिर गया, जिससे उसके बांये हाथ, बांये पैर, बांया कंधा, में चोट लगी. उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया.
शिकायत के बाद पुलिस ने अज्ञात वहन चालक के खिलाफ 279-IPC, 337-IPC के तहत अपराध कायम कर विवेचना में लिया है.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें