बसना : शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कोलिहादेवरी में मनाया गया हिंदी दिवस
बसना : शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कोलिहादेवरी
में हिंदी दिवस का आयोजन 14 सितंबर को अत्यंत हर्षोल्लास के साथ किया गया। समस्त छात्र छात्राओं व शिक्षकों की उपस्थिति में कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के ही व्याख्याता एचबी यादव के द्वारा किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के पूजन से हुआ तत्पश्चात विद्यालय की छात्राओं द्वारा सुंदर सरस्वती वंदना प्रस्तुत किया गया ।
गीत भाषण व कविताओं के माध्यम से छात्र-छात्राओं ने हिंदी भाषा की महत्ता व विशेषताएं बताइ। विद्यालय के शिक्षकों ने हिंदी दिवस के इतिहास का बखान करते हुए हिंदी भाषा को एक वैज्ञानिक और समृद्ध भाषा बताया। संपूर्ण कार्यक्रम का निर्देशन व संचालन हिंदी के व्याख्याता एस.प्रधान ने किया व आभार प्रदर्शन आर. पंडा द्वारा किया गया ।
अन्य सम्बंधित खबरें