बसना : महिलाओं के घर में शराब फेंककर फ़साने की देता है धमकी, महिला समूह की अध्यक्ष ने दर्ज करायी FIR
बसना : भंवरपुर चौकी क्षेत्र के ग्राम चनाट की महिला समूह के सदस्यों को एक व्यक्ति ने अश्लील गाली गलौज की और महिलाओं के घर शराब फेंककर फंसाने की धमकी देने का मामला सामने आया है. महिला समूह के अध्यक्ष इंदु गिरी ने इसकी शिकायत दर्ज करायी है.
इंदु गिरी ने अपनी शिकायत में बताया है की वह ग्राम चनाट नशा मुक्ति महिला समिति की अध्यक्ष है. वे 10 सितम्बर को ग्राम चनाट में अवैध शराब बिक्री की रोकथाम हेतु अभियान चला रहे थे. उसी वक्त गांव के उत्तर कुमार कौंद आया और महिला समिति को देखकर अश्लील गाली-गलौज करने लगा.
शिकायत में बताया गया है की ग्राम चनाट कोलडीपा रामभांठा में उत्तर कुमार कौंद के द्वारा अवैध शराब बनाकर तथा दूसरे गांव से लाकर अवैध शराब की बिक्री किया जाता है, जिसका विरोध महिला स्व सहायता समूह द्वारा किया जाता है तो उतरा कुमार कौंद द्वारा समूह की महिलाओं को गंदी-गंदी एवं भद्दी गालियां देता है और मारपीट करने की धमकी देता है. इसके अलावा वह महिला समूह की महिलाओं के घर में शराब को फेंक दूंगा और पुलिस को लाकर फंसा दूंगा कहकर धमकी देता है.
शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ 294-IPC के तहत अपराध कायम कर विवेचना में लिया है.