बसना : "पढ़व कतको बेर, कोनो मेर" थीम पर रैली एवं विविध कार्यक... - CG Sandesh

बसना : "पढ़व कतको बेर, कोनो मेर" थीम पर रैली एवं विविध कार्यक्रम आयोजित

अंतराष्ट्रीय साक्षरता सप्ताह पर संकुल केन्द्र बड़ेटेमरी अंतर्गत शा.प्रा.शाला बड़ेटेमरी व अन्य शालाओं में साक्षरता रैली निकाली गई। जिला साक्षरता मिशन प्राधिकरण के जिला परियोजना अधिकारी के अनुसार कार्यक्रम में संकुल एवं ग्राम पंचायत से जनप्रतिनिधियों, शिक्षकों, बच्चों व सामाजिक कार्यकर्ताओं ने अपनी सहभागिता प्रदान की।

कार्यक्रम में साक्षरता रैली के पश्चात शाला परिसर में "पढ़व कतको बेर, कोनो मेर" के थीम पर आधरित संगोष्ठी आयोजित किया गया। संकुल केन्द्र बड़ेटेमरी अंतर्गत समस्त प्रा.शा., उ.प्रा.शा. एवं हाई स्कूल में बच्चों द्वारा रैली निकाली गयी साथ ही विविध कार्यक्रम आयोजित की गयी। रैली में मुख्य रूप से संकुल प्राचार्य शरद प्रधान एवं वारिश कुमार उपस्थित थे।

संकुल केन्द्र समग्र शिक्षा,बड़ेटेमरी में रैली एवं विविध कार्यक्रम करने पर अशोक शर्मा डीएमसी महासमुंद,जे आर डहरिया बीईओ, विनोद शुक्ला,बद्रीविशाल जोल्हे, लोकेश्वर कंवर एबीईओ, ललित कुमार देवता बीआरसी, जगन्नाथ राणा साक्षरता ब्लॉक नोडल, बुंदलाल नायक सहायक ब्लॉक नोडल एवं संकुल समन्वयकों ने हर्ष व्यक्त किया।


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें