बसना : विकासखंड शिक्षा अधिकारी ने सभी स्कूलों के छात्रों का शत-प्रतिशत जाति प्रमाण पत्र बनाने उचित कार्यवाही के दिए निर्देश
जनपद पंचायत बसना के सभागार
में जाति प्रमाण पत्र से संबंधित बैठक हुई
सम्पन्न
विकासखंड बसना के समस्त शासकीय उच्च प्रा शा के प्रधान पाठकों एवम हाई/हायर सेकेंडरी शालाओं के प्राचार्यों की तहसीलदार बसना की अध्यक्षता व विकासखंड शिक्षा अधिकारी बसना के उपस्थिति में जनपद सभागार,बसना में जाति प्रमाण पत्र से संबंधित बैठक सम्पन्न हुई,जिसमे तहसीलदार बसना द्वारा सभी बच्चों के प्रमाण पत्रों को सुगमता से बनाने हेतु डॉक्यूमेंट की सही एवं साफ छायाप्रति फॉर्म के साथ जमा करने कहा गया.
विकासखंड शिक्षा अधिकारी ने सभी शालाओं से समस्त छात्रों का शत-प्रतिशत जाति प्रमाण पत्र बनाने हेतु उचित कार्यवाही हेतु निर्देश दिया गया साथ ही छात्रहित को ध्यान में रखते हुए अपना पूर्ण सहयोग प्रदान करने व छात्रों एवम पालकों के मार्गदर्शन का अपेक्षा सभी शाला प्रमुखों से किया।यह जानकारी संकुल समन्वयक वारिश कुमार द्वारा दिया गया।