बसना : स्वच्छता पखवाड़ा के तहत विविध कार्यक्रम किया गया आयोजित
संकुल स्रोत केन्द्र,बड़ेटेमरी के अंतर्गत समस्त शासकीय प्रा शा,उ प्रा शा एवम हाईस्कूल में स्वच्छता पखवाड़ा मनाया गया।जिसके तहत गांव में रैली निकालकर,नारा लगाते हुए,स्वच्छता संबंधी आदतों के बारे में लोगों से चर्चा करते हुए स्वच्छता शपथ,साफ-सफाई,कोरोना वेक्सीनेशन हेतु प्रोत्साहन,प्लास्टिक उपयोग पर रोक, अधिक संख्या में वृक्षारोपण, स्वच्छ पेयजल का महत्व, कचरा प्रबंधन की जानकारी, हाथ धुलाई की महत्ता एवं शरीर की उचित सफाई के लिए जागरूक किया गया।
इस अवसर पर संकुल प्राचार्य शरद प्रधान एवं वारिश कुमार द्वारा स्वच्छता के साथ-साथ पर्यावरण को संरक्षित रखने के उद्देश्य से अपनी दैनिक जीवन में व निजी गतिविधियों में प्रयोग में लिए जाने वाले सभी प्रकार के प्लास्टिक एवम धूम्रपान नही करने का आहवान किया।
अपने आस-पास को स्वच्छ रखने के फायदों को बताते हुए,इस अवसर पर आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों जिसमे पोस्टर,निबंध,रंगोली,मेहंदी एवम भाषण प्रतियोगिता में बच्चों द्वारा उत्साह के साथ भाग लिया गया, जिसमें संकुल केन्द्र,बड़ेटेमरी अंतर्गत सभी छात्रगण, शिक्षकगण,जनप्रतिनिधि तथा समाजसेवीयों का अपेक्षित सहयोग प्राप्त हुआ।
इस कार्यक्रम पर अशोक शर्मा डीएमसी,जेआर डहरिया बीईओ,विनोद शुक्ला,बद्रीविशाल जोल्हे,लोकेश्वर कंवर एबीईओ,ललित कुमार देवता बीआरसी,सभी संकुल समन्वयकों ने हर्ष व्यक्त किये है।