बसना - ग्राम स्वराज अभियान के तहत किसान कल्याण दिवस का शुभार... - CG Sandesh

बसना - ग्राम स्वराज अभियान के तहत किसान कल्याण दिवस का शुभारंभ

बसना:- बसना विकास खण्ड के ग्राम पंचायत भंवरपुर में ग्राम स्वराज अभियान के तहत किसान कल्याण दिवस का शुभारंभ संसदीय सचिव व विधायक बसना श्रीमती रूपकुमारी चौधरी के मुख्य अतिथ्य में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर श्रीमती चौधरी द्वारा सहकारी समिति के माध्यम से किसानों को ए टी एम कार्ड, किसान क्रेडिट कार्ड कृषि विभाग से बीज, खाद, बैटरी चलित स्पीयर प्रदान किया गया, तथा पशुपालक किसानों का सम्मान किया गया।

श्रीमती चौधरी ने कहा कि आज हमारी भाजपा सरकार किसानों को भरपूर सहयोग कर रही हैं, किसानों की मेहनत को देखते हुए किसानो के लिए नई नई योजनायें ला रहे है जिससे किसानों को अच्छी फसल प्राप्त हो सकें, नहर व स्टापेज डेम के माध्यम से किसानों को पानी प्रदान करने का कार्य कर रही हैं। भूमि की निःशुल्क मृदा जांच कर उर्वरक शक्ति का परीक्षण किया जा रहा है जिससे फ़सल अच्छी हो सकें।

इस अवसर पर रामलाल चौहान विधायक सरायपाली, श्रीमती सरस्वती चौहान, श्रीमती देवकुमारी पटेल, श्रीमती चम्पा चौधरी, कृष्ण कुमार पटेल सरपंच भंवरपुर , जितेंद्र त्रिपाठी, विद्याचरण चौधरी, कवल सिंग पटेल, शिव चौधरी, फूलचंद पटेल अभी विभाग अधिकारी कर्मचारी व ग्रामीणजन बड़ी संख्या में उपस्थित थे.



अन्य सम्बंधित खबरें