बसना : प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिवस पर दुधीपाली में किया गय... - CG Sandesh

बसना : प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिवस पर दुधीपाली में किया गया वृक्षारोपण

बसना : भाजपा मण्डल गढ़फुलझर के द्वारा देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर पुरे देश में सेवा कार्यक्रम का आयोजन 17 सितंबर से 2 अक्टूबर किया जा रहा है, जिनमें प्रमुख रूप से रक्तदान शिविर, वृक्षारोपण, प्रदर्शनी एवं पुस्तक स्टार, निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर, कृत्रिम अंग एवं उपकरण का वितरण, स्वच्छता अभियान, अमृत सरोवर पर श्रमदान, जल संरक्षण, आत्मनिर्भर भारत, टिकाकरण केन्द्रों पर पाम्पलेट वितरण बुद्धिजीवी सम्मेलन सहित अनेक सेवा कार्य किया जा रहा है।

कार्यक्रम के पहले दिन आज ग्राम दुधीपाली के शहीद विवेकानंद अमृत सरोवर के शिव मंदिर प्रांगण में वृक्षारोपण किया गया। जिला उपाध्यक्ष जितेन्द्र त्रिपाठी ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए कहा कि अंधाधुंध वृक्षों कि कटाइ से मानव जीवन के साथ-साथ सभी जीव-जंतु प्रभावित हुए हैं। सम्पूर्ण विश्व के अस्तित्व कि रक्षा के लिए वृक्षों का संरक्षण और संवर्धन जरुरी है।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से जिला उपाध्यक्ष जितेन्द्र त्रिपाठी, मण्डल अध्यक्ष माधव साव, महामंत्री प्रहलाद साहु, अजजा मोर्चा अध्यक्ष नरहरि पोर्ते, बुथ आई टी सेल के प्रकाश साहू, सुदामा बारीक, चितरंजन बारीक, रामचंद्र पटेल, मंगल पटेल, राजकुमार निषाद, चंद्रमणि उपस्थित थे। यह जानकारी भाजपा मंडल गढ़फुलझर के मीडिया प्रभारी गोवर्धन कैवर्त के द्वारा दी गई।


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें