बसना : स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम उत्कृष्ट विद्यालय में... - CG Sandesh

बसना : स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम उत्कृष्ट विद्यालय में एफए-2 परीक्षा आयोजित

बसना : स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम उत्कृष्ट विद्यालय में एफए-2 परीक्षा आयोजित की गयी. 20 सितम्बर को कक्षा पहली से कक्षा बारहवी तक एफए-2 परीक्षा का आयोजन किया गया। कक्षा पहली मे हिंदी, दूसरी मे अंग्रेजी, तीसरी मे हिंदी, चौथी मे गणित, पाचवी मे पर्यावरण, छटवी में अंग्रेजी, सातवी मे संस्कृत, आठवी मे सामाजिक विज्ञान, नवमी मे संस्कृत, दसवी मे सामाजिक विज्ञान, ग्यारहवी अंग्रेजी, बारहवी गणित, जीव विज्ञान, व्यवसाय अध्ययन परीक्षा का संचालन केन्द्राध्यक्ष के.के.पुरोहित के निर्देशन मे सफल हुआ।

परीक्षा उपरांत आगामी दिनों में होने वाली परीक्षा के बारे मे विषय शिक्षको द्वारा सम्बन्धित बच्चों से चर्चा - परिचर्चा किया गया.

सभी परीक्षाओं के पूर्व दिवस स्मार्ट कक्षाएं सन्चालित कि जाएगी, ताकि आगामी दिनों मे सन्चालित होने परीक्षा आसानी से संपन्न हो सके। इस दौरान नन्द्कुमार् ध्रुव् एवं विजय सिंह राजपूत को परीक्षा प्रभारी नियुक्त किया गया है. यह जानकारी मिडिया प्रभारी योगेश कुमार बढाई ने दी.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें