बसना : सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के तहत भाजपा मण्डल गढ़फुलझर मे... - CG Sandesh

बसना : सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के तहत भाजपा मण्डल गढ़फुलझर में कार्यकर्ताओं ने कि साफ-सफाई

बसना : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर चलाए जा रहे सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के तहत आज भाजपा मण्डल गढ़फुलझर के मानसरोवर तालाब शिव मंदिर परिसर में साफ-सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया गया।

जिला उपाध्यक्ष जितेन्द्र त्रिपाठी ने बताया कि पीएम मोदी के द्वारा स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत देश के हर घर में शौचालय निर्माण कराया गया साथ ही स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से जिला उपाध्यक्ष जितेन्द्र त्रिपाठी, मण्डल अध्यक्ष माधव साव, जिला पंचायत सदस्य वृंदावती सोमनाथ पांडे, जिला चिकित्सा प्रकोष्ठ संयोजक डॉ सोमनाथ पांडे, महामंत्री प्रहलाद साहु, उपाध्यक्ष सुंदरमणी मिश्रा, अजजा मोर्चा मण्डल अध्यक्ष नरहरि पोर्ते, पिछड़ा वर्ग मोर्चा अध्यक्ष संजय भोई, पिछड़ा वर्ग मोर्चा सोशल मीडिया प्रभारी नवीन साव, युवा मोर्चा मंत्री अनुरोध चौहान, युवा मोर्चा उपाध्यक्ष तरुण गडतिया , ऋषिकेश प्रधान, बंशी यादव,गयानंद सेठ, कमलेश यादव,लाला बरिहा, श्यामलाल पांडे, त्रिनाथ पांडे, जयनारायण मांझी उपस्थित थे। उक्त जानकारी भाजपा मंडल गढ़फुलझर के मीडिया प्रभारी गोवर्धन कैवर्त के द्वारा दी गई।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें