बसना : 10 वीं की छात्रा को भगा ले जाकर किया दुष्कर्म, आरोपी महाराष्ट्र से गिरफ्तार
बसना थाना क्षेत्र के एक गाँव की 10वीं कक्षा की छात्रा को बहला फुसलाकर भगा ले जाकर शारीरिक संबंध बनाने वाले आरोपी युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने नाबालिग युवती को महाराष्ट्र से बरामद किया है.
26 अप्रैल को प्रार्थी ने थाने में रिपोर्ट दर्ज करायी की उसकी नाबालिग लडकी 26 अप्रैल की रात खाना खाकर घर में मोबाईल देख रही थी. रात करीब 09:30 बजे शौच के लिए जा रही हूं कहकर घर के आंगन के तरफ गयी, करीब आधा घंटा तक वापस नही आई तब आस पडोस एवं गांव में पता किये पता नही चला तो शंका हुआ कि युवती को कोई अज्ञात व्यक्ति बहला फुसला कर भगाकर ले गया है। रिपोर्ट पर थाना बसना में अपराध धारा 363 ताहि कायम कर विवेचना में लिया गया था।
प्रकरण के आरोपी कमल चौहान पिता अभीलाल चौहान उम्र 22 सा0 देवरूम थाना राजादेवरी जिला बलौदाबाजार द्वारा पीडिता को शादी का प्रलोभन देकर भगाकर ले गया और उसके साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाया गया. आरोपी को 21 सितम्बर को महाराष्ट्र से गिरफ्तार कर अपराध धारा 363, 366, 376(2)( ढ) भादवि, 4,6 पाक्सो एक्ट के तहत थाना बसना में कार्यवाही कर आरोपी न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया । यह सम्पूर्ण कार्यवाही पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल के मार्गदर्शन में अति0 पुलिस अधीक्षक अकाश राव गिरपुन्जे एवं अनु0अधिकारी (पु) सरायपाली विकास पाटले के निर्देशन में थाना प्रभारी विनोद नेताम, सहा0 उप निरी0 सुशील कुमार शर्मा, म0आर0 48 सुभाषिनी भोई , आर0 928 सतीश साहू, 954 नोवल किशोर प्रधान द्वारा की गयी।