बसना : भाजपा मण्डल गढ़फुलझर और मछुवारा प्रकोष्ठ के तत्वावधान में श्रम दान कर कि गई तालाब की साफ सफाई
बसना : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के अंतर्गत देश भर में चलाये जा रहे अनेक कार्यकर्मों में से एक अमृत सरोवर में श्रमदान के तहत भाजपा मण्डल गढ़फुलझर एवं मछुवारा प्रकोष्ठ के संयुक्त तत्वावधान में श्रम दान कर तालाबों के संरक्षण के प्रति लोगों को सजग करनें का संदेश दिया गया। 
जिला उपाध्यक्ष जितेन्द्र त्रिपाठी ने सभी कार्यकर्ताओं को तालाब की महत्ता के बारे में जानकारी देकर अपने आस -पास समुचित साफ सफाई रखने के लिए कहा। इस अवसर पर प्रमुख रूप से जिला उपाध्यक्ष जितेन्द्र त्रिपाठी, मण्डल अध्यक्ष माधव साव, जिला पंचायत सदस्य वृंदावती सोमनाथ पांडे, महामंत्री नरेन्द्र साहु, संयोजक मछुवारा प्रकोष्ठ हीराधर निषाद, उपाध्यक्ष सुंदर मणी मिश्रा, अजजा मोर्चा मण्डल अध्यक्ष नरहरि पोर्ते, युवा मोर्चा अध्यक्ष अरविंद मिश्रा, पिछड़ा वर्ग मोर्चा अध्यक्ष संजय भोई,बडे़डाभा सक्ती केंद्र प्रभारी राधेश्याम नाग,बुथ अध्यक्ष शंकरलाल निषाद, सचिव शिवराम पटेल, दिलीप निषाद, खेमलाल साव,जदु पटेल, चित्रसेन पटेल, अजय यादव, उपस्थित थे। उक्त जानकारी भाजपा मंडल गढ़फुलझर के मिडिया प्रभारी गोवर्धन कैवर्त के द्वारा दी गई।