बसना : समावेशी शिक्षा अन्तर्गत 10 दिवसीय वातावरण निर्माण कार... - CG Sandesh

बसना : समावेशी शिक्षा अन्तर्गत 10 दिवसीय वातावरण निर्माण कार्यशाला सह प्रशिक्षण प्रारंभ

बसना : समावेशी शिक्षा अन्तर्गत विकासखंड स्तरीय 'प्रारंभिक स्कूल स्तर' पर 10 दिवसीय वातावरण निर्माण कार्यशाला सह प्रशिक्षण का आयोजन किया जा रहा है. प्रशिक्षण विकासखंड स्रोत केन्द्र, बसना में अशोक शर्मा डीएमसी, महासमुंद, जे.आर. डहरिया बीईओ, लोकेश्वर कंवर, विनोद शुक्ला, बद्रीविशाल जोल्हे एबीईओ एवं ललित कुमार देवता बीआरसी बसना के मार्गदर्शन में प्रारंभ हुआ, जिसमें विकासखंड के 20 सहायक शिक्षक/शिक्षक शामिल हुए हैं।

प्रशिक्षण 10 दिवसीय एवं आवासीय है, जिसमें मास्टर ट्रेनर वारिश कुमार एवं गजेन्द्र नायक द्वारा दिव्यांगता से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी, परिभाषा, उद्देश्य, प्रकार, पहचान, शासन द्वारा प्राप्त लाभ एवं विकासखंड संसाधन केन्द्र के संबंध में गतिविधियों, चलचित्र, टीएलएम के द्वारा विस्तारपूर्वक जानकारी दी जाएगी।


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें