बसना - जगदीशपुर में निशुल्क रक्तदान शिविर के आयोजन में त्रिल... - CG Sandesh

बसना - जगदीशपुर में निशुल्क रक्तदान शिविर के आयोजन में त्रिलोचन नायक ने की रक्त संग्रहण केंद्र खोलने की मांग.

बसना:- जीवन दीप समिति ब्लड बैंक जिला अस्पताल के सराहनीय प्रयास से पिथौरा ब्लाक के जगदीशपुर सेवा भवन अस्पताल में निशुल्क रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. इसके माध्यम से लोगो को रक्तदान करने के लिए प्रेरित किया जा राहा है. स्वैच्छिक रक्तदान के माध्यम से संग्रहित हुआ रक्त कई लोगो को जीवन प्रदान करता है.


जीवन दीप समिति, ब्लड बैंक जिला अस्पताल महासमुंद ने सेवा भवन अस्पताल में निशुल्क रक्तदान शिविर का आयोजन कराया। अस्पताल के डॉक्टर, स्टाफ के साथ ग्रामीणों ने भी रक्तदान किया। डॉ. आरडी सिंह ने रक्तदान कर शिविर का शुभारंभ किया। शिविर में जनता कांग्रेस के नेता त्रिलोचन नायक भी मौजूद थे। इस दौरान अस्पताल में रक्त संग्रहण केंद्र खोलने की मांग की गई।
मीडियाकर्मी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी, जनप्रतिनिधियों के साथ-साथ समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों ने भी रक्तदान किया.


एक व्यक्ति तीन महीने में एक बार रक्तदान कर सकता है
उल्लेखनीय है कि रक्त का कोई विकल्प नहीं है और ना ही इसे बनाया जा सकता है। रक्त को लंबे समय तक रखा भी नहीं जा सकता। रक्त की आवश्यकता कैंसर के मरीज, हीमोफिलिया, थैलेसीमिया, सिकलसेल एनीमिया तथा रक्त अल्पता के मरीजों को विशेष रूप से होती है। 18 से 65 वर्ष तक का कोई भी स्वस्थ व्यक्ति जिसका वजन 45 किलोग्राम से अधिक हो, रक्तदान कर सकता है। एक समय पर बिना किसी व्यक्तिगत क्षति के एक यूनिट रक्त 350 एमएल दिया जा सकता है। शरीर इस मात्रा की 24 घंटे में अथवा कुछ ही दिनों के भीतर प्राकृतिक रूप से आपूर्ति कर देता है। एक व्यक्ति तीन महीने में एक बार रक्तदान कर सकता है। इस तरह कोई भी व्यक्ति साल में चार बार रक्तदान कर सकता है। रक्तदान पूर्णतः सुरक्षित है। रक्तदान करते समय किसी रोग या रक्त द्वारा फैलने वाले संक्रमण जैसे एचआईवी, हेपेटाइटिस बी व सी, सिफिलिस और मलेरिया से सुरक्षित है। रक्तदान के लिए उपकरण जो इस प्रक्रिया में इस्तेमाल होते हैं वे हर प्रकार से सुरक्षित व संक्रमण रहित होते हैं।



अन्य सम्बंधित खबरें