इलाकों में तेज चले आंधी तूफान से जन-जीवन अस्त व्यस्त - पढ़े whatsapp ग्रुप में प्रतिक्रियाएं
सरायपाली/बसना - बीते दिनों तेज चले आंधी तूफान के कारण बहोत से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा. जिसमे लोगों को बहोत सारी प्रतिकिया सुनने को मिली.
पढ़े whatsapp ग्रुप की प्रतिक्रियाएं
बस स्टैंड के पास ठेला में दबने से वार्ड 3, महलपारा सरायपाली के निवासी मुकेश चौरसिया घायल हो गए.
जगह जगह बड़े पेड़ गिरे, बिजली के तार टूटे, नगर, क्षेत्र में अंधेरा छाया रहा. स्थानीय कब्रिस्तान में शासन द्वारा निर्माणाधीन शेड भी गिरा गया.
– मुस्तफिज़ आलम
पझरापाली मे कल 4शाम से अभी तक लाईट नही है
- श्रीमती किरण सिंग ग्रामीण
सागरपाली लाइट ऑफ है सबसे ज्यादा सागरपाली में परेशानी है कभी भी समय में लाइट नही रहती है और यहाँ एक ही लाइन मेन है और ज्यादा फाल्ट होते रहता है
- सूरज पटेल ग्रामीण
भौरादादर में 3 दिन से लाईट गोल है
- गोविन्द पटेल ग्रामीण
नवरंपुर इलेवन केवी फिल्ड में लाइट नही है
- दिलीप सिंग
ग्राम खपरीडीह में कल दोपहर से लेकर बिजली बंद है। गांव में एक तार गिरा है
- युधिष्टीर साहू
दर्रभाठा नावागांव में कल शाम से लाईट नहीं आया है पंखे और उजाला से ज्यादा समस्या पानी का है
- साहेब हेत साहू
आंधी तूफान का तेज असर हुआ है जिसके चलते अभी तक कई गांव में बिजली चालू ही नहीं हो पाया आज भी दिन भर शहर के साथ ग्रामीण इलाकों में लाइट प्रभावित है अभी तक जोगनीपाली रोड कुटेला चौक की ओर लाइट नहीं आई है
- रामकुमार पटेल संवाददाता नवभारत सराईपाली
पैकिन मेकल शाम से लाइन नहीं है
- विभूति ग्रामीण
गनेकेरा फिटर में भी लाइन कल शाम 4 बजे से नहीं है
- जित यादव
बसना की बिजली फुस्स्स्स पल भर में गई तो आना ही भील गई
- वीरेंद्र सिसोदिया
आमापाली में 2 दिन से विद्युत सप्लाई ठप्प है। लोग पीने के पानी के लिए तरस रहे हैं। अधिकतर बोरींग में पानी नहीं निकल रहा है। मवेशी, जीव जन्तु आदि पानी के लिए भटक रहे हैं। जल स्तर नीचे चला गया है।
- रुपानंद साव बसना
शंकरपुर टुकड़ा बन्डबरि मे कल रात से नही है लाईट जिससे ग्रमीणों को पानी की दिक्कत हो रही है बन्डबरि मे ना तो तलाब है ना बोरिंग ठीक से चल रहा और ऊपर से लाइट नही है यहाँ की जानता परेशान है पानी के लिये
- पद्म लोचन ग्रामीण
बसना से लगे 2 किमी दूर पदरडीह में भी लाइट नही है लगता है बिजली विभाग सो रहा है
– देशराज दास
लाइट नहीं है सही बात है, पानी के लिए तरसते लोगों की दशा और दयनीय है परंतु क्षेत्र के विद्युत खंभे पर कई कर्मचारी चढ़े हुए नजर भी आ रहे है
- मोतीलाल नायक वरिष्ट पत्रकार
आंधी तूफ़ान में हमारे हार्वेस्टर छत उड़ गया
- दिनेश कुमार
सराईपाली से भंवरपुर रास्ता में कनाकेबा के पास तपत राम के बोर के सामने बाबुल का पेड़ गिर जाने से रास्ता जाम
- बसंत पटेल झुग्गी झोपड़ी प्रकोस्ट
कापुडीही में 2 दिन से लाईट नहीं है
- रोहिना फिल्टर संकर लाल लहरे
कटंगतराई मैं बिजली11 के हजार वोल्टेज का तार गिरने से दो मवेशियों की तत्काल मौत हो गई. जिसमे गोविंद ने कहा की पहले बिजली विभाग के अधिकारियों को सूचित किया गया था, लेकिन बिजली विभाग के अधिकारियों को यदि वो पहले से ध्यान दिए होते तो ये सब अभी नही हुआ होता.
- गोविंद