बसना : ग्राम पंचायत ढालम के राजीव युवा मितान क्लब के युवाओं ने चलाया स्वच्छता अभियान
बसना : 26 सितम्बर को ग्राम पंचायत ढालम के राजीव युवा मितान क्लब के युवाओं द्वारा स्वच्छता अभियान
चलाया गया।
यह स्वच्छता अभियान
राजीव युवा मितान क्लब के अध्यक्ष प्रकाश पटेल एवं उपाध्यक्ष राजू पटेल, कमल यादव, सचिव जयंत यादव, कोषाध्यक्ष दुलेश नायक के निर्देशानुसार चलाया गया, जिसमें किशन पटेल,पीतांबर वैष्णव, दीपक पटेल, प्रदीप पटेल, निरंजन पटेल, दुलेश्वर नायक, मुकेश यादव, किशोर पटेल, कमल यादव, लव,मनोज यादव, कुलदीप, भिष्मराज निषाद, हृदय पटेल, तरुण सहित अन्य सदस्यों के साथ ही गांव के ग्रामीणों ने भी सहयोग किया।
पंचायत के युवाओं ने ग्राम पंचायत ढालम व डोंगरीपाली के मध्य तालाब किनारे स्थित सड़क के बीच घास की सफाई की. साथ ही तालाब किनारे उगे घास में दवाई का छिड़काव राजीव युवा मितान के सदस्यों द्वारा किया गया और तालाब किनारे बैठक व्यवस्था करने का संकल्प लिया गया।
युवा मितान के सदस्यों ने बताया कि गांव को स्वच्छ एंव सुंदर बनाना उनका उद्देश्य हैं अब आगे गांव में विभिन्न प्रकार की गतिविधियां की जाएंगी जिसके लिए राजीव युवा मितान के सभी सदस्य सहयोग भाव से सेवा देंगे।