बसना : 10 दिवसीय वातावरण निर्माण कार्यशाला सह प्रशिक्षण के पांचवें दिन डीएमसी अशोक कुमार शर्मा का आगमन
बसना : विकासखंड स्तरीय 10 दिवसीय वातावरण निर्माण कार्यशाला सह प्रशिक्षण के पांचवें दिन अशोक कुमार शर्मा (डीएमसी महासमुंद) का आगमन हुआ.
प्रशिक्षण में उपस्थित मास्टर ट्रेनर वारिश कुमार एवं गजेन्द्र नायक तथा 20 प्रशिक्षार्थियों द्वारा उनका स्वागत किया गया.
पश्चात डीएमसी अशोक कुमार शर्मा द्वारा प्रशिक्षार्थियों को उद्बोधन देते हुए सभी से फीडबैक लिया गया. उन्होंने समावेशी शिक्षा अंतर्गत उसके उद्देश्य व महत्व को बताते हुए 21 प्रकार की दिव्यांगता को स्पष्ट किया तथा उसके कारण व रोकथाम के उपायों पर सभी प्रशिक्षार्थियों से चर्चा की.
उन्होंने दिव्यांगता से संबंधित साइन लैंग्वेज और ब्रेल लिपि पर बातचीत करते हुए प्रशिक्षार्थियों को अपना नाम बताने के लिए प्रेरित किया. इसी बीच ट्रेनिंग प्राप्त कर रहे शिक्षक द्वारा डीएमसी सर का नाम साइन लैंग्वेज में बताया गया. 
ततपश्चात डीएमसी सर द्वारा शासन स्तर पर चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं को छात्र-छात्राओं व समाज को भरपुर लाभ दिलाने प्रयासरत रहने कहा गया व दिव्यांगों के प्रति अपनी सोच हरदम सकारात्मक रखने हेतु प्रेरित किया गया. इसके साथ ही उन्होंने प्रशिक्षण का पूरा लाभ छात्रों को देने की बात कहते हुए सभी को बधाई दी. अंत में एबीईओ लोकेश्वर सिंह कंवर द्वारा आभार व्यक्त किया गया.