बसना : स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम विद्यालय मे पोस्टर कार्यक्रम आयोजित
आज 27 सितम्बर को स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम विद्यालय बसना के व्याख्याता
दीपिका नाग
के मार्गदर्शन में कक्षा ग्यारहवी के बच्चों के द्वारा दैनिक जीवन में उपयोग होने वाले पत्रों का नमूना तैयार किया गया, जिसमें कक्षा ग्यारहवी के बच्चों ने एप्प्लिकेशन, लेटर, नोटिश, एसे सिनोप्सिस, समरी, नोट राइटिंग, पोस्टर राइटिंग का नमूना प्रदर्शित किया, जो विद्यालय मे आकर्षण एवं ध्यान का केंद्र रहा।
प्राचार्य के.के.पुरोहित ने ग्यारहवी के चारों बच्चों प्रसन्न, सुखप्रीत, कमलेश, और मनीष को बधाई शुभकामनाये दी. 
पोस्टर कार्यक्रम मे लक्ष्मण पटेल,योगेश कुमार बढाई का सहयोग रहा। यह जानकारी मिडिया प्रभारी योगेश कुमार बढाई ने दिया।
अन्य सम्बंधित खबरें