सरायपाली : तलाब के पास सट्टा लगाते पुलिस ने रंगे हाथ पकड़ा. - CG Sandesh

सरायपाली : तलाब के पास सट्टा लगाते पुलिस ने रंगे हाथ पकड़ा.

सरायपाली पुलिस ने 27 सितम्बर को मुखबिर की सुचना पर महलपारा तलाब के पास एक व्यक्ति को सट्टा लगाते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है.

पुलिस ने बताया कि सरायपाली महलपारा तलाब के पास राजा बेहरा नाम का व्यक्ति अवैध रूप से अंकों के सामने रुपए पैसे का दाव लिखकर सट्टा पट्टी नामक जुआ खिलवा रहा था, जिसकी सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी राजा बेहरा पिता कालूचरण बेहरा उम्र 26 साल वार्ड नंबर 03 महलपारा सरायपाली को नकदी रकम 3280 रूपये एक नग सट्टा पट्टी एक नग डॉट पेन विवो कंपनी का मोबाइल को जप्त कर आरोपी का कृत्य धारा 4( क)जुआ एक्ट का पाए जाने से आरोपी के खिलाफ़ धारा 4(क) जुआ एक्ट कायम कर विवेचना में लिया गया.

संपूर्ण कार्यवाही में एएसआई सोनचंद डहरिया आरक्षक योगेन्द्र दुबे व समस्त स्टाफ थाना सरायपाली का योगदान रहा.


अन्य सम्बंधित खबरें