बसना : अवैध शराब की शिकायत कार्यवाही करने गई टीम पर हुआ जानल... - CG Sandesh

बसना : अवैध शराब की शिकायत कार्यवाही करने गई टीम पर हुआ जानलेवा हमला.

बसना थाना अंतर्गत ग्राम मुनगाडीह में अवैध शराब की शिकायत पर जाँच व रेड कार्यवाही करने गई आबकारी टीम पर जानलेवा हमला कर उन्हें जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है. जिसपर बसना पुलिस ने मामला दर्ज कर विवेचना में लिया है.

प्राप्त जानकरी के अनुसार 27 सितम्बर को जिला आबकारी टीम महासमुन्द द्वारा ग्राम मुनगाडीह के निवासी बिंदा बाई के के यहाँ अवैध शराब बिक्री की शिकायत पर जांच करने उसके घर पहुंची थी. जहाँ बिंदाबाई कि उपस्थिति में संयुक्त आबकारी टीम द्वारा तलाशी लेने के पूर्व में बिंदाबाई एवं उसकी पुत्री सीमा बंजारे के द्वारा आबकारी विभाग के महिला कर्मचारियों कौशिल्या दास एवं ओमलता नेताम के साथ झुमा झटकी करने लगे.

इसे देख जब आबकारी उप निरी0 महासमुंद सविता रानी मेश्राम गई तो उसके उपर भी वे जानलेवा हमला करने पर उतारू हो गयी एवं उसके साथ धक्का मुक्की करने लगी, जिसके कारण सविता रानी के हांथ में खरोच निशान आ गया तथा खुन भी निकलने लगा.

आबकारी उपनिरीक्षक ने बताया कि उनके द्वारा अपशब्दो का भी इस्तेमाल किया गया साथ ही गंदी गंदी गालिया उनके द्वारा दी गयी तथा जान से मारने की धमकी भी दी गयी.
मौके पर आबकारी विभाग ने संदेही के यहाँ तलाशी लिये जाने पर उनके घर से बीस लीटर क्षमता वाली प्लास्टिक जरिकेन में दो लीटर हांथ भट्टी महुआ शराब एवं 15 लीटर क्षमता वाली प्लास्टिक डिब्बे तथा एक दो लीटर क्षमता वाली प्लास्टिक बाटल में हांथ भट्टी महुआ शराब की तीक्ष्ण गंध का होना पाया गया. जिसे जांच बाद जप्त कर कब्जा आबकारी लिया गया तथा आरोपिया बिंदा बाई के विरूद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 34(1) (क) के तहत वृत्त प्रभारी मुकेश वर्मा के द्वारा अपराध पंजीबद्ध कर प्रकरण विवेचना में लिया गया.

आबकारी अधिकारी ने बताया कि उपरोक्त महिला बिंदाबाई एवं उसकी पुत्री सीमा बंजारे के द्वारा के द्वारा शासकिय कार्य मे बाधा पहुंचाया गया है. जिसके कारण पुलिस में उनके खिलाफ FIR दर्ज की गई है.

मामले में आरोपी बिन्दाबाई बंजारे और सीमा बंजारे के विरुद्ध धारा 186-IPC, 294-IPC, 332-IPC, 34-IPC, 353-IPC पंजीबद्ध किया गया है.



अन्य सम्बंधित खबरें