बसना : प्रदुषण मुक्त भारत का सपना संजोए सायकल पर भारत भ्रमण पर निकला युवक
आज के युग में जानलेवा एवं नासूर बनता ग्लोबल वार्मिग को लेकर सायकिल से ही प्रदूषण मुक्त भारत का सपना संजोए भारत भ्रमण पर निकला यह युवा विद्यार्थियों एवं लोगों पर्यावरण संरक्षण का संदेश दे रहा है। ओड़िसा भटकी ब्लॉक के नुआगढ़ बलीजुरी गांव के 27 वर्षीय युवक नंदिघोष खमारी सायकिल पर केवल चंद कपड़े, एक बैग सामने देश का तिरंगा झंडा चल रहा है।
युवक की सायकिल के सामने सायकिल चलाओ पर्यावरण बचाओ का संदेश लगा हुआ है। जो पर्यावरण सुरक्षा का संदेश लेकर नुआगढ़ भुनेश्वर के लक्ष्मीनारायण हाईस्कूल से देश के 30 राज्यो के राजधानी होते हुए सायकिल पर ही आल इंडिया टूर पर निकले है।
इस दौरान नंदिघोष बसना पहुंचकर लोगों को बताया कि बढ़ते प्रदूषण को देखकर भी बहुत से लोग ऐसे है जो पर्यावरण को लेकर नहीं सोच रहे है। दिन-प्रतिदिन हमारा पर्यावरण प्रदूषित होता जा रहा है।इसका नुकसान हमारे समाज को हो रहा है। लोगो को तरह तरह की बीमारियों हो रही है। हम अपने पर्यावरण को तभी स्वच्छ रख सकते जब हम छोटी दूरी तय करने के लिए पहली पसंद साइकिल को बनाए। कार और मोटरसाइकिल की सवारी कम से कम करें जिससे हमारा पर्यावरण स्वच्छ रहे क्योंकि इससे प्रदूषण नियंत्रण में रहेगा। सायकिल चलाने कई लाभ बताते हुए बताया इससे ईधन की बचत होगी, सड़को पर जाम से छुटकारा मिलेगा, सड़क दुर्घटना का खतरा कम होगा, काम के साथ-साथ व्यायाम होगा, पैडल मारने से श्वसन तंत्र मजबूत होगा और सबसे बड़ी महत्वपूर्ण साइकिल चलाने से ध्वनि प्रदूषण भी नहीं होता।
छत्तीसगढ़ संदेश को नंदिघोष खमारी ने बताया कि 1 वर्ष की भारत भ्रमण यात्रा की शुरूआत 07 सितंबर 2022 से ओड़िसा भुनेश्वर से रायपुर, रांची, कलकता, लखनाऊ, जयपुर, मुम्बई, चेन्नई सहित देश के 30 राज्यो राजधानी से होते हुए भुनेश्वर में यात्रा का समापन करेंगे। इस यात्रा के दौरान पड़ने वाले शहरों के महाविद्यालय, विद्यालय और भीड़भाड़ जगहों में जाकर शिविर लगाकर विद्यार्थियों और लोगों को पर्यावरण संरक्षण के लिए साइकिल चलाओ पर्यावरण बचाओ के प्रेरित करेंगे। रोज प्रतिदिन 7-8 घंटा में 70 से 80 किलोमीटर यात्रा का लक्ष्य है। जहां रात्रि विश्राम उस शहर के थाने में करने की बात कही साथ बताया कि अभी तक यात्रा में बहुत से लोगों का साथ और स्नेह मिला है। कोई खाना खिलाता है कई लोगों ने आर्थिक मदद भी की है। बसना नगर के कन्हैया पवानी, दुर्गेश नायक, गोकुल प्रधान, राहुल डड़सेना, अजय पटेल, त्रिवेन्द्र जगत, अविनाश नायक, गौरीशंकर मानिकपुरी, रवि जगदल्ला, जानी, बबलू, अभिषेक नायक सहित सैकड़ों लोगों ने यात्रा की शुभकामनाएं दी।