बसना : राजीव युवा मितान क्लब के युवाओं ने चलाया अभियान : जंगल में 8 ड्रम महुआ पास किया गया नष्ट
बसना थाना के भँवरपुर चौकी अंतर्गत ग्राम डोंगरिपाली के जंगलों में आज भारी मात्रा में महुआ पास पकड़ा गया है. महुआ शराब के तस्कर डोंगरिपाली के जंगलों में हजारों लीटर महुआ शराब निर्माण करने में लगे थे. डोंगरिपाली के जंगलों का स्थिति देखकर ऐसा लगता है कि यहां रोज हजारो लीटर महुआ शराब बनाया जा रहा है. चुकी वहां पर कई बड़े-बड़े ड्रम और बड़े बर्तनों में महुआ पास रखा गया था.
ढालम के युवा क्लब के युवाओं ने इस जगह को देखा. हालाकि वहा मौके पर कोई नही थे. महुआ शराब बनाने की गढ़ की जानकारी भँवरपुर चौकी प्रभारी सोनी को दिया गया. सुचना के बाद पुलिस मौके पर पहुँची और महुवा पास को नष्ट किया गया.
मौके पर राजीव युवा मितान क्लब के अध्यक्ष प्रकाश पटेल, सचिव जयंत यादव, कोषाध्यक्ष दुलेश नायक व भँवरपुर चौकी के स्टॉफ सहित दीपक पटेल , प्रदीप , निरंजन, लव, चन्द्रमण , पदमन, हृदय पटेल, निल यादव सहित समस्त राजीव युवा मितान क्लब के सदयगण मौजूद रहे।