बसना : जिला लघु वनोपज फड़ मुंशी संघ की बैठक संपन्न, नए पदाधिकारियों का किया गया चयन
बसना के वन परिक्षेत्र अधिकारी कार्यालय में 29 सितम्बर को जिला लघु वनोपज फड़ मुंशी संघ महासमुंद की बैठक आयोजित की गयी. इस बैठक में विभिन्न समितियों के फड़ मुंशी उपस्थित रहे. 
इस दौरान सभी फड़ मुंशियों की सर्व-सम्मति से जिला पदाधिकारियों का चयन किया गया, जिसमें हरिहर चंद्रवंशी अध्यक्ष, विजय कुमार साहू उपाध्यक्ष, रमेश साहू कोषाध्यक्ष, कार्तिकेश्वर चौहान सचिव, कुंजराम यादव सहायक सचिव तथा टीकम लाल पटेल को मिडिया प्रभारी चुना गया. बैठक में सभी सदस्यगण उपस्थित रहे.
अन्य सम्बंधित खबरें