ग्रामीण क्षेत्रो के हाट बाजार मे लगे स्ट्रीट लाईट से सब्जी व... - CG Sandesh

ग्रामीण क्षेत्रो के हाट बाजार मे लगे स्ट्रीट लाईट से सब्जी विक्रेताओं और ग्राहकों को मिलता है रात में भी उजाला

बसना:- रुर्बन कलस्टर मिसन के तहत बसना ब्लाक में 14 ग्राम पंचायतो को रुर्बन कलस्टर मिशन के तहत चयनित किया गया है. इसी योजना के तहत ब्लाक मुख्यालय से 20 किलो मीटर दूर ग्राम पंचायत उमरिया में मिशन के तहत गली गली चौक चौराहा में स्ट्रीट लाईट लगाया गया है ग्राम उमरिया में हॉट बाजार होने के कारण यहाँ पर स्ट्रीट लाईट लगा दिया गया है जिससे सब्जी विक्रेताओं सहित सब्जी खरीदने वाले ग्रामीणों के लिए बहुत ही सुविधाजनक है.

ग्रामीण क्षेत्रो में ज्यादातर जनसंख्या किसानो और काम करने वाले मजदूरो की होती है. अगर हम बात करे ग्रामीण क्षेत्रो की तो लोग खेत और अपने अपने काम से शाम 5 बजे के बाद ही लौटते है. ग्रामीण क्षेत्र में अधिकतर युवा आज शहर में जाकर कपड़ा दुकान, इलेक्ट्रानिक दूकान, राईस मिल, हार्डवेयर  दुकान में काम करने 15 से 20 किलो मीटर की दुरी तय कर के जाते है. आने में ही रात को 7 से 8 बज जाते है. कुछ लडके पढ़े लिखे होने के कारण कम्प्यूटर और फोटो कापी मेडिकल दुकानों में भी जाकर काम करते है और जब वो रात को आते है तब सब्जी खरीद कर घर जाते है.

रात को बरसात में और ज्यादा परेशानियों का सामना करना पड़ता है. रात में अँधेरा होने पे अच्छी सब्जी की छटनी करने में भी मितला है फायदा जिसके कारण लोगो का स्वास्थ भी अच्छा रहता है. आज रुर्बंन कलस्टर मिसन के तहत ग्रामीण क्षेत्र उमरिया के हाट बाजार में स्ट्रीट लाईट लगा दिया गया है जिससे ग्रामीण क्षेत्र के सब्जी विक्रेताओं सहित खरीददारों को फायदा मिल रहा है



अन्य सम्बंधित खबरें