बसना - भालू पकड़ने गए वन अधिकारियों से अश्लील गालीगलौज, जुर्म दर्ज
बसना:- बसना परिक्षेत्र के सागरपाली बीट में पदस्थ बीटगार्ड रविलाल निर्मलकर ने दो ग्रामीणों द्वारा शासकीय कार्य में बाधा डालने और गाली गलौज करने की सरायपाली थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने धारा 294,186,34 के तहत अपराध पंजीबद्घ किया है।
पुलिस के अनुसार बसना परिक्षेत्र के अंतर्गत सागरपाली बीट में पदस्थ रविलाल निर्मलकर ने लिखित रिपोर्ट में बताया है कि एक मई को ग्राम पिलवापाली में जंगली भालू आने की सूचना पर भालू को खदड़ने गया था। इस बीच भालू को पिंजरे में कैद करने की स्थिति निर्मित हो गई। पिंजरे में डालकर भालू को लाने लगे तो दुर्गापाली गांव के दयानिधि पिता पदमन अघरिया और विरेन्द्र पिता घसियाराम पनका ने बीटगार्ड और एसडीओ मयंक पाण्डे को मां बहन की अश्लील गालीगलौज करते हुए ''भालू हमारे गांव का है, हम नहीं ले जाने देंगे ।'' कहकर भालू के पिंजरे को रोककर शासकीय कार्य में बाधा पहुंचाया। जिसके बाद पुलिस मामले की जांच कर रही है।
वन विभाग के पूरा स्टाफ वहां भालू पकड़ने गया था, भालू के पिंजरे को रोक दिया गया था हमारा भालू है हम ले जाने नहीं देंगे. आम जनताओ की सुरक्षा की दृष्टी को देखते हुए पिंजरे को खोलना खतरनाक हो सकता था. जिसके बाद गाँव के ही 2 लोगो ने गाँव वालो को उकसाने की कोशिश की, हमारे साथ गाली गलोच भी किया गया, सम्बन्धित व्यक्ति शराब के नशे में थे अगर उनका बस चलता तो पिजरे के दरवाजे को ही खोल देते.
- मयंक पाण्डे, SDO, वन विभाग, सरायपाली