सराईपाली, बसना पुलिस और वन विभाग की टीम तेंदुआ पकड़ने स्टिंग में
बसना:- बसना ब्लाक मुख्यालय से भंवरपुर क्षेत्र के जम्दरहा पंचायत के आश्रित ग्राम चेरूडिपा में वन से भटक कर तेंदुआ पहुँच गया है और उत्पात मचा रहा है. ग्रामीण हितेस कुमार से मिली जानकारी के अनुसार तेंदुआ पेड़ पर चढ़ गया है. सिरपुर और बसना सराईपाली की टीम मौके पर है. हितेश कुमार का कहना है कि उन्होंने तेंदुआ को स्पष्ट रूप से देखा है.
पिछले ही दिनों दावा किया गया था की नेशनल हाइवे से लगे गाँव बरबसपुर में चिता देखा गया है जिसके बाद यह खबर वायरल हो गयी थी. वन विभाग की टीम स्पॉट में जाकर स्टिंग की, और सुबह सुनने में आया की वह वन बिलवा मतलब जंगली बिल्ली थी. सोशल मीडिया के माध्यम से एक नोटीफिक्सन भी जारी किया गया था की इस तरह अफ्वाओ से बचे और अफ्वाव नहीं फैलाए नहीं तो कार्यवाही की जाएगी और आज बसना से 25 किलो मीटर दूर जमदरहा में तेंदुआ पेड़ पर देखा जा रहा है
बसना के जंगल क्षेत्र में है हमारी पूरी टीम और सराईपाली थाना के अधिकारी स्पॉट पे है चिता को पकड़ने की पूरी कोशिश की जा रही है. बरबसपुर में जो देखा गया था वो जंगली बिल्ली निकला.
-मयंक पाण्डे, SDO, वन विभाग, सरायपाली