बसना : हाड़ापथरा में मनाई गई महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री जयंती
बसना : देश के यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस 17 सितम्बर से लेकर 2 अक्टूबर गांधी जयंती तक सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम अंतर्गत देश में अनेक सेवा कार्य किया जा रहा है इस सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के अंतीम दिन आज दिनांक 2-10-2022 दिन रविवार को भाजपा मण्डल गढ़फुलझर के ग्राम हाड़ापथरा में महात्मा गांधी और सादगी के प्रतिक लाल बहादुर शास्त्री जी के जन्मजयंती पर उनके तैलचित्र पर माल्यार्पण एवं पुजा अर्चना किया गया।
तत्पश्चात बांध के समीप स्थित संकटमोचन हनुमान मंदिर परिसर की सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया गया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से भाजपा मण्डल गढ़फुलझर के अध्यक्ष माधव साव, उपाध्यक्ष सुन्दरमणी मिश्रा, बुथ अध्यक्ष यादराम साव, पुरन बरिहा, शिव दास, जयपाल साव, सुन्दरलाल साव, हरि दास, सुधर दास, गंगा बाई दास, पीलीबाई, सोहद्रा बाई, घुराऊ मीश्रा, सुरेन्द्र साव, खिरकुमार, डमरू दास, जयपाल, रुपेन्द्र साव, महिपाल साव, रोहित दास उपस्थित रहे। उक्त जानकरी गोवर्धन कैवर्त के द्वारा दी गई।