बसना : राजीव युवा मितान क्लब पझरापाली ने वृक्षारोपण एवं स्वच्छता अभियान चलाकर मनाया गांधी जयंती
गांधी जयंती के अवसर में राजीव युवा मितान क्लब पझरापाली ने ग्राम गौठान जटाकन्हार में फलदार वृक्षों का वृक्षारोपण करके ग्राम पंचायत भवन पझरापाली व आस पास की साफ सफाई कर साबुन,डेटॉल से हाथ धोने के बारे मे बताया गया। उसके बाद पंचायत भवन में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी को माल्यार्पण करके हमारे राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के सिद्धांतो पर प्रकाश डालकर बड़ी धूमधाम से मनाया गया ।
इस अवसर पर ग्राम पंचायत पझरापाली के सरपंच वृंदावन डडसेना , राजीव युवा मितान क्लब के अध्यक्ष मोतीलाल डडसेना ने बताया कि वृक्षारोपण करके पर्यावरण की रखा करने और हरा भरा बनाने का साथ साफ सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया ।
सामाजिक कार्यकर्ता व पंच प्रतिनिधि रोशन भास्कर अपने उधबोधन में वृक्षारोपण के महत्व , लाभ और गांधी जयंती के बारे में बताया इस कार्यक्रम में राजीव युवा मितान क्लब के सचिव प्रभुलाल ओगरे, कोषाध्यक्ष उत्तर कुमार भोई, उपाध्यक्ष कमलेश डडसेना , जशोवंती सिदार, संयुक्त सचिव उसत नंद, किरण कुमार ,सदस्यगण सोनाधार यादव, मुरलीधर सिदार, राधेश्याम नेटी, प्रकाश भोई, शिवप्रसाद, शोधन जगत, जगदीश, लक्ष्मण डडसेना, महेंद्र, रामराज, नानबाई, संपत, साहेबलाल एवं पंचायत सचिव, रोजगार सहायक, पंचगण कुमार भास्कर, सियादास, चैनसिंह, गिरधारी ग्रामीण जन व महिला समूह उपस्थित थे।