महिलाओं के माध्यम से बढ़ रहा कौशल विकास का कार्य - संसदीय सचिव रूपकुमारी चौधरी
बसना:- भारत सरकार की
बहुमुखीय योजना ग्राम स्वराज अभियान के तहत "आजीविका दिवस" ग्राम पंचायत
भँवरपुर के शासकीय बालक हाई स्कूल भँवरपुर में मनाया गया। कार्यक्रम माननीया
संसदीय सचिव श्रीमती रूपकुमारी चौधरी के मुख्यआतिथ्य में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर
संसदीय सचिव श्रीमती चौधरी के करकमलों से बसना विकास खण्ड के महिला स्व- सहायता
समूह के अध्यक्ष व सचिवो को उत्कृष्ट कार्य व समूह के माध्यम से कार्य कर रहे समूह
को प्रशस्ति पत्र, प्रमाण पत्र व
कौशल विकास प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके प्रशिक्षितो को प्रमाण पत्र दिया गया। तथा
स्वरोजगार करने वाले व्यक्ति को बैंक के माध्यम से चेक प्रदान किया गया।

श्रीमती चौधरी ने कहा कि आज हमारी भाजपा सरकार की देन है जो आजीविका व कौशल विकास तथा स्वरोजगार के माध्यम से एक गांव व शहर में गठित सभी स्व सहायता समूह से जुड़ी है. महिलाएं सदस्यों के द्वारा आपसी सहमति से चयनित एक या दो ऐसी महिलाएं जो की समूह के विकास अथवा गांव के विकास के लिए अपना योगदान व समय देने में सक्षम तथा इच्छुक है उन्हें महिला स्व. सहायता समूह व स्वरोजगार के रूप में सामने देखने को मिल रहा है.
जिससे स्व सहायता समूह के माध्यम से अगरबत्ती, कपड़ा, निरमा, दोना पत्तल बनाने का कार्य कर रहे है। स्व सहायता समूहों व स्वरोजगार कार्य के लिए कम ब्याज दर पर राशि उपलब्ध करायी जा रहा है बैंक के प्रति जिम्मेदार बनाना एवं उसकी खास व विश्वसनीयता को बढ़ाने का कार्य कर रही है। राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत हमारे प्रदेश में संसाधन के रूप में सभी विकसित विकासखण्डों से प्रशिक्षित स्व सहायता समूहों व समूहों में सक्रिय महिलाओं के माध्यम से आजीविका व कौशल विकास के कार्यों को आगे बढ़ाने का कार्य किया जा रहा है।
इस अवसर पर रामलाल चौहान विधायक सरायपाली, श्रीमती चम्पा चौधरी, पुरुषोत्तम अग्रवाल, कामता प्रसाद पटेल, बाबूलाल प्रधान, नरेन्द्र साहू पेन्टर, एस डी एम नुपुर, सीईओ बगर्ति, तहसीलदार मिश्रा सभी विभागीय अधिकारी कर्मचारी व क्षेत्रवासी बड़ी संख्या में उपस्थित थे।
