रोड़ निर्माण का योजना बोर्ड गायब, संसदीय सचिव रूपकुमारी के हा... - CG Sandesh

रोड़ निर्माण का योजना बोर्ड गायब, संसदीय सचिव रूपकुमारी के हाथों हुआ था शिलान्यास.

बसना:- बसना ब्लाक मुख्यालय से 10 किलो मीटर दूर बिलासपुर मार्ग से ग्राम जिराडबरी पहुच मार्ग पर पक्की सड़क का निर्माण करवाया गया है. यह मार्ग 2.8 किलो मीटर है कार्य की लागत कुल 4 .80 करोड़ रु है जिसके तहत सीसी रोड़ का भी निर्माण करना है. जिराडबरी छादनपुर पहुच मार्ग 15 साल बाद ग्रामीणों को मिला है इस पहुच मार्ग के लिए ग्रामीणों ने बड़ी लम्बी लड़ाई लड़ी है और एक वनवास की तरह आजादी के बाद आज इस ग्राम की कनेक्टविटी हो रही है इसके पहले इन्हें कच्चे मार्ग का उपयोग करना पड़ता था. बरसात के दिनों में वाहन और मोटर सायकल इस मार्ग से नहीं गुजर पाते थे. 


रोड़ निर्माण का योजना बोर्ड गायब
जब यहाँ के ग्रामीणों से इस सड़क के निर्माण के बारें में पूछा गया तो उन्होंने बताय कि उन्हें इसके बारें में कोई भी जानकारी नहीं है सड़क तो बन रही है लेकिन कोई बोर्ड नहीं लगा है जिससे कि हमे ज्ञात हो कि यह सड़क कौन सी योजना से बन रही है और लागत कितनी है.

ज्ञात हो कि इसका शिलान्यास 6 जनवरी 2017 को संसदीय सचिव श्रीमति रूपकुमारी चौधरी के हाथों हुआ था पर अब वहां शिलान्यास का पत्थर भी नहीं दिखाई दे रहा है.


ग्रामीणों का यह भी आरोप
ग्रामीणों ने आरोप लगाया है की पक्की सड़क निर्माण में गुणवत्ता हिन् चीजो का निर्माण सहित लापरवाही से कार्य किया गया है बताया गया कि निर्माण के वक्त जरुरत के हिसाब से पानी नहीं डाला गया है, यह मार्ग वर्षो इन्तजार के बाद मिला है ग्रामीणों द्वारा रोड निर्माण कार्य में गुणवता हिन् निर्माण और लापरवाही का शिकायत pwd महासमुन्द को किया गया था.

 
जिसको संज्ञान में लेते हुए 03-05-2018 को जाँच के लिए सेम्पल भेज दिया गया है, जाच रिपोर्ट आने के बाद ही भ्रष्टाचार का खुलासा होगा

निर्माण बोर्ड कार्य प्रारभ होने के पूर्व हमारे द्वारा लगाया जा चूका है. यदि कोई इसे निकाल लिया होगा तो इसकी जवाबदारी हमारी नहीं. इस सड़क में मिट्टी और सीमेंट का कार्य हुआ है इसमें पानी ना लगे ऐसा हो ही सकता.
-प्रफुल चन्द्र होता, लोकनिर्माण विभाग


अन्य सम्बंधित खबरें