बसना : स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम उत्कृष्ट विद्यालय में... - CG Sandesh

बसना : स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम उत्कृष्ट विद्यालय में मनायी गयी स्वामी आत्मानंद जयंती

बसना के स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम उत्कृष्ट विद्यालय में 6 अक्टूबर को प्राचार्य के. के.पुरोहित के निर्देशन में स्वामी आत्मानंद जयंती धूम - धाम से मनाया गया।
कार्यक्रम का शुभारम्भ स्वामी आत्मानंद के छायाचित्र् पर दीप प्रज्वलित कर गुलाल एवं पुष्प माला अर्पण कर किया गया, जिसके बाद स्वामी आत्मानंद के जीवन परिचय् का वर्णन किया गया और उनके आदर्शो को आत्मसाथ करने हेतु चर्चा किया गया। 

स्वामी आत्मानंद हमारे छत्तीसगढ़ के महान विभुतियों मे से एक है जिनके सम्मान के लिये उनके नाम से अनेक अंग्रेजी माध्यम विद्यालय सन्चालित किया जा रहा है, जो स्वामी आत्मानंद जी को सच्ची याद है।
 
स्वामी आत्मानंद जयंती के इस पावन पर्व पर बी. पी. पुरोहित प्रधान पाठक माध्यमिक विभाग, विजय सिंह राजपूत व्याख्याता, आदित्य शर्मा व्याख्याता, बैकुंठ दास व्याख्याता, हेमंत दास उच्च वर्ग शिक्षक, हरिराम साव प्रधान पाठक प्राथमिक विभाग, पंकजिनी एवं सिद्धि राजपूत कक्षा सातवीं उपस्थित रहे।


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें