बसना : भव्य रावण दहन एवं नृत्य प्रतियोगिता का हुआ आयोजन - CG Sandesh

बसना : भव्य रावण दहन एवं नृत्य प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

बसना के बाजार पड़ाव में  माँ दुर्गा उत्सव समिति द्वारा दशहरा के दिन भव्य रावण दहन किया गया. समिति द्वारा नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया था, जिसमें रतनपुर, सारंगगढ़, सरायपाली, झारसुकडा, सलखण्ड, रेमड़ा सहित आसपास के लगभग 50 प्रतिभागीयों ने भाग लिया.

नृत्य प्रतियोगिता के सामूहिक नृत्य में बागबाहरा प्रथम स्थान, रतनपुर द्वितीय स्थान, सारंगगढ़ तृतीय स्थान, सलखण्ड चतुर्थ स्थान तथा रेमड़ा ने पंचम स्थान प्राप्त किया. वही एकल में आरुषि प्रथम स्थान, आस्था और एकता द्वितीय स्थान, सरायपाली तृतीय स्थान तथा जानवी ने चतुर्थ स्थान प्राप्त किया. रात भर चले नृत्य प्रतियोगिता में दर्शकों की भारी भीड़ देखने को मिली. 


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें