बसना : नाबालिग लड़की का दैहिक शोषण करने वाला आरोपी गिरफ्तार - CG Sandesh

बसना : नाबालिग लड़की का दैहिक शोषण करने वाला आरोपी गिरफ्तार

बसना थाना क्षेत्र से नाबालिग युवती के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया हैं। 15 वर्षीय नाबालिग लड़की से उसके चाचा द्वारा दैहिक शोषण कर भगाकर ले जाने मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया।

बसना पुलिस ने बताया कि एक 15 वर्षीय नाबालिग लड़की से उसी के चाचा विकास प्रधान पिता निरंजन प्रधान उम्र 31 वर्ष शादीशुदा युवक 16 मार्च को दोपहर भगा ले जाकर एक बैगा के कोठार के पास खेत मे नाबालिग लड़की से जबर्दस्ती बलात्कार किया फिर दशहरा के दिन 5 अक्टूबर घुमाने ले जाने का प्रलोभन देकर ओड़िसा ले जा रहा था। जिसकी जानकारी नाबालिग लड़की के परिजनों को होने के बाद आरोपी द्वारा नाबालिग लड़की को बसना नगर में छोड़कर फरार हो गया।

नाबालिग युवती द्वारा सारी बातें घरवालों को बताने के बाद प्राथिया और परिजनों के द्वारा बसना थाने में शिकायत दर्ज की गयी है। जिस पर बसना पुलिस द्वारा आरोपी विकास प्रधान पर भादवि की धारा 363, 366, 376(2) एन(2) व 6 पॉक्सो एक्ट का मामला दर्ज कर विवेचना में लिया गया।

बसना पुलिस मामले की गंभीरता से लेते हुए तत्काल पता तलाश कर आरोपी युवक को गिरफ्तार पूछताछ करने पर अपना गुनाह कबूल किया जिस पर बसना पुलिस आरोपी युवक को न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया।


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें