बसना : ग्राम पंचायत भठोरी में छत्तीसगढ़िया ओलंपिक का आगाज - CG Sandesh

बसना : ग्राम पंचायत भठोरी में छत्तीसगढ़िया ओलंपिक का आगाज

ग्राम पंचायत भठोरी के आश्रित ग्राम पर्रापाट में हुआ खेलों का आयोजन

बसना : छत्तीसगढ़ के पारंपरिक खेलों को वैश्विक पहचान दिलाने के लिए 6 अक्टूबर से छत्तीसगढ़िया ओलंपिक की शुरूआत हो चुकी है. राजीव युवा मितान क्लब स्तर पर 6 से 11 अक्टूबर तक 14 पारंपरिक खेलों का आयोजन किया जाना है.

उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़िया ओलंपिक 2022-23 का आयोजन चरणबद्ध तरीके से 6 अक्टूबर से शुरू होकर 6 जनवरी तक चलेगा. इसमें छत्तीसगढ़ की 14 पारंपरिक खेलों को शामिल किया गया है. दलीय खेलों में गिल्ली डंडा, पिट्टूल, संखली, लंगडी दौड़, खो खो, कबड्डी, रस्सा कसी एवं बाटी और एकल खेलों में बिल्लस, फुगड़ी, गेड़ी दौड़, भंवरा, 100 मीटर दौड़ एवं लंबी कूद शामिल है.

जनपद पंचायत बसना अंतर्गत ग्राम पंचायत भठोरी में आज छत्तीसगढ़िया ओलंपिक का आगाज किया गया. ग्राम पंचायत भठोरी के आश्रित ग्राम पर्रापाट में खेलों का आयोजन किया गया. छत्तीसगढ़िया ओलंपिक खेलों का शुभारम्भ सरपंच बिजेश यादव द्वारा किया गया. आज राजीव युवा मितान क्लब के द्वारा 18 वर्ष तक के आयु वर्ग का खो-खो, कबड्डी, लम्बी कूद तथा 100 मीटर दौड़ का आयोजन किया गया.

इस अवसर पर ग्राम पंचायत भठोरी के सरपंच बिजेश यादव, उपसरपंच गोपनाथ जगत, ग्राम पंचायत सचिव गीता प्रधान, राजीव युवा मितान क्लब के अध्यक्ष दिलसागर जगत, सचिव जीवनलाल जगत, कोषाध्यक्ष हेमंत मरकाम सहित क्लब के अन्य सदस्य, सभी खिलाड़ी एवं ग्रामीणजन उपस्थित थे.


भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें