बसना : स्कूल के सामने अंडा ठेला लगाकर पिला रहा था शराब, आरोपी गिरफ्तार
बसना : चौकी भंवरपुर क्षेत्र के ग्राम कोलिहादेवरी में स्कूल के सामने अंडा ठेला लगाकर अवैध शराब पिलाने वाले व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार किया.
7 अक्टूबर को पुलिस पेट्रोलिंग पर नौगडी, कोलिहादेवरी की ओर रवाना हुआ था. इसी दौरान मुखबीर से सूचना मिला की ग्राम कोलिहादेवरी में स्कूल के सामने रोड किनारे एक व्यक्ति अवैध रूप से अण्डा ठेला लगाकर लोगो को शराब पीलाने की सुविधा मुहैया करा रहा है.
सूचना पर कोलिहादेवरी स्कूल के सामने पुलिस ने घेराबंदी कर ठेला के पास एक व्यक्ति को पकड़ा. पुलिस के पहुँचने पर शराब पिने वाले पुलिस को देखकर भाग गये. पुलिस ने कोलिहादवरी निवासी रूपधर बंजारा पिता चमरा बंजारा उम्र 60 साल के कब्जे से दो नग 180-180 ML वाली गोवा अंग्रेजी शराब की शीशी में भरा करीबन 90-90 ML अंग्रेजी गोवा शराब एवं दो नग डिस्पोजल गिलास जप्त किया.
उक्त बरामद शराब को गवाहो के समक्ष जप्ती कर कब्जा पुलिस लिया गया एवं शीलबंद किया गया. आरोपी का कृत अपराध धारा 36(सी) आब0एक्ट का पाये जाने से 7 अक्टूबर की शाम करीब 8 बजे गिरफतार किया गया. मामला जमानतीय होने पर एवं सक्षम जमानतदार पेश करने पर जमानत मुचलका पर रिहा किया गया और मौके पर देहाती नालसी 0/22 धारा 36सी आब0 एक्ट कायम किया गया. अपराध पंजीबद्व कर विवेचना में लिया गया है.