बसना : रामचंडी सम्मान से सम्मानित हुआ फुलझर ब्लड फाउंडेशन
बाबा बिशासहे कुल कोलता समाज द्वारा आयोजित रामचंडी दिवस के शुभ अवसर पर अंचल में चर्चित समाज सेवा संस्था फुलझर ब्लड फाउंडेशन को उत्कृष्ट कार्य पर बाबा बिशासहे कुल कोलता समाज के पदाधिकारियों द्वारा प्रशस्ति पत्र एवं प्रतीक चिन्ह से सम्मानित किया गया फाउंडेशन के संरक्षक प्रवीण प्रधान गर्वान्तित महसूस करते हुए कहा कि सरायपाली, बसना और सांकरा क्षेत्र को फुलझर अंचल कहा जाता है. इस अंचल का मान बढ़ाने के लिए अंचल के युवाओं द्वारा फुलझर ब्लड फाउंडेशन का निर्माण किया गया है.
वर्तमान में फुलझर ब्लड फाउंडेशन की स्थापना हुए 3 वर्ष पूर्ण हो चुके है, इन तीन वर्षों में फाउंडेशन ओड़िसा, छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, समेत वेलियूर (तमिलनाडु) में जाके लोगो द्वारा रक्तदान किया और करवाया है हमारा उद्देश्य है कि पूरे देश मे एक दिन इस अंचल का नाम हो, साथ ही फाउंडेशन के संस्थापक लोकनाथ पटेल ने कहा कि फुलझर ब्लड फाउंडेशन पंजीकृत संस्था है, हमारे द्वारा स्वास्थ्य संबंधित क्षेत्र में अभी कार्य चल रहा है हम धीरे धीरे शिक्षा और पर्यावरण के क्षेत्र में भी आगे बढ़ रहे है.
फाउंडेशन के मुख्य सलाहकार उमेश प्रधान ने फाउंडेशन की कार्यकारिणी की जानकारी देते हुए कहा कि फाउंडेशन के अध्यक्ष - तरुण बारीक उपाध्यक्ष - ख़िरसागर पटेल, कमलेश चौधरी सचिव - शुभम साहू कोषाध्यक्ष - ब्रजेश कुमार पटेल संगठन सचिव - सुनिल नायक सह सचिव - सूरज प्रधान एवं रक्तदान के क्षेत्र में ओड़िसा रक्तदान क्षेत्र प्रभारी - तनय साहू, अजित प्रधान, जितेश साहू, जुगल साहू महासमुंद रक्तदान क्षेत्र प्रभारी - दुर्गेश नायक, चुम्मन मांझी, गंगाधर पटेल, अजय राणा, धनुर्जय साव, अजय जगत, मध्यप्रदेश रक्तदान क्षेत्र प्रभारी - विश्वामित्र जसवाल - प्रियरंजन दास, छत्तीसगढ़ अन्य जिला तरुण चौहान, वीरेंद्र बरिहा खेमराज डड़सेना, रेखराज साहू, वेलियूर तमिलनाडु अनुरोध चौहान, लक्ष्मण निषाद, रायपुर रक्तदान क्षेत्र एवं मीडिया प्रभारी - सेतराम साहू, राजकुमार अग्रवाल इस तरह से हर क्षेत्र में फाउंडेशन के सदस्यों को जिम्मेदारी दिया है साथ ही अपील की हमसे जुड़े और इस महान अभियान की मुहिम बने.
फुलझर ब्लड फाउंडेशन से जुड़ने के लिए वाट्सएप करे 8319050105