सरायपाली - तार के घेरे फसकर हिरण का मौत, अधिकारी बोले हार्ट अटैक
सराईपाली:- सराईपाली ब्लाक के कस्तुबाबहाल गाँव के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बलौद वन परिक्षेत्र के कस्तूरबाबहाल गाँव के पास 6 मई 2018 को एक हिरण की मौत जंगल घेरने वाले तार में फसकर हो गई, बताया जा राहा है की हिरण घूमते-घूमते रिहायसी इलाको में पहुच गया था, बढती गर्मी और जंगल में जीव जन्तुओ के लिए पानी की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण जंगली जानवर पानी के लिए भटककर रिहायसी इलाको में पहुच रहे है. जिसके कारण ग्रामीणों और जानवरों दोनों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है.
जिले में इस समय का यह पहला मामला नहीं है इससे पहले महासमुंद के समीप राजकीय पशु का शिकार कर महासमुन्द नगर से 4 किलोमीटर दूर महादेव पठार में राजकीय पशु वनभैसा का शिकार का मामला प्रकास में आया है, शिकारियो ने सूखे नाले में झोरिया बनाकर उसमे यूरिया खाद डालकर वनभैसे को मौत के घात उतार दिया.
हिरण घेराव तार में नहीं फसां था हो सकता है वापस जंगल ले जाते समय हार्ट अटैक कारण हिरण की मौत हो गयी हो. पोस्टमार्टम किया गया है जिसकी रिपोर्ट नहीं आई है.
-मयंक पाण्डे, SDO, वन विभाग, सरायपाली