सराईपाली-  कई हादसों के बाद भी नहीं लगा संकेतक बोर्ड और रेलि... - CG Sandesh

सराईपाली- कई हादसों के बाद भी नहीं लगा संकेतक बोर्ड और रेलिंग

सरायपाली:- उमरिया पुल के दोनों तरफ की रेलिंग नहीं है, जिससे दुर्घटना की आशंका हमेशा बनी रहती है। बाइक चालक, साइकिल चालक और बड़ी गाड़ियों को पुल में गिरने का भय बना रहता है।पुल के दोनों तरफ संकेतक बोर्ड भी नहीं लगाया गया है। जिससे कि रात्रि में जाने वाले वाहन चालक को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार उमरिया नाला के इस पुल आस पास के ग्रामीण वाहन चालक भी सुरक्षा दृष्टि के अभाव में पुल से निचे गिर कर घायल हो चुके है

हादसों पर एक नजर


11 दिसंबर 2015 स्कार्पियो पलटी, दो की मौत, तीन गंभीर

भंवरपुर सराईपाली-भंवरपुर रोड पर 11 दिसंबर 2015 को उमरिया पुल पर तेज रफ्तार स्कार्पिओ गड्ढे के कारण पलट गई। हादसे में स्कार्पिओ सवार दो लोगों की मौत हो गई, तथा अन्य तीन घायल हो गए। ग्रामीणों के अनुसार हादसे का कारण कंडम पुल पर किसी तरह का सूचना बोर्ड नहीं लगाया जाना है बताया गया।

सत्र 2010 भंवरपुर राणा परिवार का ट्रक पथ्थर लाते हुए पुल से निचे उतर कर पलटी हो गयी जिसमे ट्रक चालाक को गंभीर चोट आई. 

सत्र 2000 सराईपाली से भंवरपुर जाते वक्त बोर गाडी पुल से निचे उतर गया जिसको बड़ी मसक्कत के बाद ऊपर लाया गया. 

इस रोड का निर्माण सत्र 1980 में मध्य प्रेदेश शासन के समय सुखा राहत के समय बनाया गया था इसके पहले यह मार्ग ग्रामीण अंचलो के लिए धरसा था फिर छत्तीसगढ़ शासन के बाद 2003-04 में यह मार्ग डामरीकरण हुआ. पुल में रेलिंग और साइन बोर्ड लगाने की मांग झुग्गी झोपड़ी प्रकोस्ट के जिला सचिव बसंत पटेल ने की है

- हीरालाल तिवारी, ग्रामीण, ग्राम पंचायत उमरिया

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें