बसना : ट्रक चालक की लापरवाही से क्षतिग्रस्त हुई डायल 112 वाह... - CG Sandesh

बसना : ट्रक चालक की लापरवाही से क्षतिग्रस्त हुई डायल 112 वाहन, मामला दर्ज

बसना थाना क्षेत्र में कल डायल 112 के साथ ट्रक में हुई भिड़त पर मामला दर्ज किया गया है.

डायल 112 वाहन के चालक अश्वनी बंजारा ने बताया कि 12 अक्टूबर 2022 को डायल 112 वाहन सुमो क्रमांक CG  03 7058 में डियूटी पर आरक्षक तोषकुमार दीवान के साथ ग्राम भुकेल से इवेंट से वापस आते समय ग्राम भठोरी में लड़ाई झगड़ा की इवेंट मिलने पर सरायपाली की ओर से एनएच 53 पर भंवरपुर मोड बिहारी ढाबा के सामने मुड़ रहा था कि बसना की ओर से आ रही ट्रक्र क्रमांक RJ 42 GA 3118 का चालक अपने ट्रक को तेजी एवं लापरवाही से चलाते हुए सामने से डायल 112 वाहन को एक्सीडेंट कर दिया. जिससे वाहन चालक अश्वनी बंजारा पिता संतलाल उम्र 28 साल तथा तोषकुमार दीवान को मामूली चोंटे आई है और गाड़ी बुरी तरीके से क्षतिग्रस्त हो गई.

मामले की शिकायत पर आरोपी ट्रक क्र- RJ-42 GA-3118 के चालक के विरुद्ध धारा 279, 337 भादवि कायम कर जाँच विवेचना में लिया गया है.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें