बसना : शिक्षक निलंबित, स्कूल से बंक मारकर जुआ खेलते पकड़ाया थ... - CG Sandesh

बसना : शिक्षक निलंबित, स्कूल से बंक मारकर जुआ खेलते पकड़ाया था शिक्षक

बसना विकासखंड के शासकीय प्राथमिक शाला के शिक्षक को स्कूल से बंक मारकर जुआ खेलते हुए पुलिस ने पकड़ा था. शिक्षक के खिलाफ जुआ एक्ट के तहत अपराध दर्ज किया गया है. जिसके बाद महासमुन्द के जिला शिक्षा अधिकारी ने सहायक शिक्षक कीरजय जगत को निलंबित कर दिया है. निलंबन अवधि में कीरजय जगत का मुख्यालय कार्यालय विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी बसना होगा.

कीरजय जगत वर्तमान में प्राथमिक शाला रंगमटिया में व्यवस्था में थे. उनका मूल शाला दलदली है. भंवरपुर चौकी पुलिस ने कीरजय जगत एवं अन्य साथी को 23 सितम्बर 2022 को जोगीदादर से लिमदरहा जाने वाली सड़क मार्ग के नीम पेड़ के नीचे जुआ खेलते हुए पकडा.

आरोपियो का यह कृत्य बसना थाना में सार्वजनिक जुआ अधिनियम 1867 की धारा 13 के तहत अपराध में पाये जाने पर गिरफ्तार किया गया था. मामला जमानतीय होने के कारण सक्षम जमानतदार पेश करने पर जमानत मुचलका पर रिहा किया गया था. जुआ खेलते पकड़ाने के बाद जिला शिक्षा अधिकारी महासमुन्द ने प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए जांच कार्यवाही कर सहायक शिक्षक कीरजय जगत को छत्तीसगढ़ सिविल सेवा आचरण नियम वर्गीकरण, नियत्रंण तथा अपील 1966 के नियम 09 के तहत तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है. निलंबन अवधि में नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता प्रदाय किया जायेगा.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें