बसना : महाविद्यालय परिसर में छात्रों ने चलाया स्वच्छता अभियान
बसना : स्व. श्री जयदेव सतपथी शासकीय महाविद्यालय बसना के राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयं सेवकों एवं छात्रों द्वारा 15 अक्टूबर को महाविद्यालय परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया गया. छात्रों ने महाविद्यालय परिसर में सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया.
साथ ही छात्रों ने गंदे वातावरण में रहने से होने वाली बीमारियों के बारे में बताया और सार्वजनिक स्थानों पर गंदगी न फैलाने के लिए भी प्रेरित किया.
इस दौरान राजीव बारीक, देवेन्द्र कश्यप, मन्नू डडसेना, अनिल साव, गजेन्द्र सिंह सहित अन्य छात्र उपस्थित रहे.
अन्य सम्बंधित खबरें