पं. रविशंकर विश्वविद्यालय ने जारी किया निर्देश ...एमए, एमकॉम और एमएससी सेमेस्टर परीक्षा, 20 से भरेंगे फार्म
एमए, एमकॉम, एमएससी समेत अन्य सेमेस्टर परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 20 अक्टूबर से शुरू होगी। इस संबंध में पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय से निर्देश जारी किए गए हैं। यह सेमेस्टर परीक्षाएं दिसंबर के आखिरी हफ्ते से शुरू होंगी।
रविवि की सभी परीक्षाएं इस बार ऑफलाइन होगी। कोरोना की वजह से 2020 और 2021 की परीक्षाएं ऑनलाइन हुई थी। तीन साल बाद सेमेस्टर परीक्षाएं ऑफलाइन होगी। इसे लेकर तैयारी शुरू हो गई है।
सेमेस्टर के तहत एमए, एमकॉम, एमएससी, बीएड, एमएड, एलएलबी, बीएएलएलबी, बीबीए, पीजी डिप्लोमा इन योगा एजुकेशन एंड फिलोसफी, पीजीडीसीए समेत अन्य परीक्षाएं होगी। सभी परीक्षाओं के लिए ऑनलाइन आवेदन करने के साथ ही प्रवेश पत्र भी ऑनलाइन ही जारी किए जाएंगे।
भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.
अन्य सम्बंधित खबरें