बसना - बिना नम्बर की कार से ले जा रहे थे 62 किलो गांजा, पुलिस ने पकड़ा
बसना:- बसना पुलिस एवं क्राईम ब्रांच महासमुन्द को सूचना मिली कि ओड़िसा से महासमुंद के रास्ते अवैध गांजा का परिवहन किया जा रहा है। जिसके बाद वरिष्ठ अधिकारियों को सूचना से अवगत कराया गया. सुचना के मिलने के बाद पुलिस अधीक्षक ने थाना बसना एवं क्राईम ब्रांच की टीम को अवैध मादक पदार्थ के परिवहन करने वाले लोगो को पकड़ने हेतु निर्देशित दिया गया।
राष्ट्रीय राज्य मार्ग 53 पर बल तैनात कर अवैध गांजा परिवहन करने वालो पर नजर रखी हुई थी कि तेजरफ्तार से एक कार बिना नम्बर के सररायपाली से बसना की ओर आ रही थी। क्राईम ब्राचं एवं थाना बसना की टीम द्वारा वाहन को अम्बेडकर चौक बसना में रोका गया। जिसमे बाद माखन सिंह लोधी, पिता रतन सिंह उम्र 26 वर्ष सा0 मग्रोन थाना शमोधा जिला सागर मध्य्प्रदेश, गुड्डू सिह पिता सिल्ली सिंह उम्र 29 साकिन सेमरा लोधी थाना पथरिया जिला दमोह मध्यप्रदेश का व्यक्ति बैठा था।
उताकर वाहन की तलाशी ली गई
तलाशी पर कार के डिक्की से अवैध मादक पादर्थ गांजा 62 पैकेट बरामद किया गया। आरोपी को मौके पर से गिरफ्तार कर लिया गया है। जिनसे पूछताछ करने पर बताये कि संबलपुर ओड़िसा से अवैध मादक पदार्थ गांजा भरकर मध्य्प्रदेश में खपाने हेतु ले जा रहे थे। आरोपी से अवैध मादक पदार्थ गांजा के क्रेता एवं विक्रता के संबंध में पूछताछ की जा रही है। जिसके आधार पर मादक पदार्थ गांजा तस्कारो की नेटवर्क को पकड़ने हेतु कार्यवाही की जायेंगी।
आरोपी के कब्जे से कुल 62 किलो अवैध गांजा एक स्वीफट डिजायर कार, जप्त कर थाना बसना मे कार्यवाही किया गया। यह सम्पूर्ण कार्यवाही पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह के मार्गदर्शन में अति0 पुलिस अधीक्षक संजय ध्रुव के निर्देशन में क्राईम ब्रांच प्रभारी उ0 नि0 सुभाष पवार, अशोक यादव स.उ.नि नवधा राम खांडेकर सुधीर ठाकुर मिनेश ध्रुव डिग्री नंद रमाकांत साहू पीयूष शर्मा युगल पटेल संदीप भोई द्वारा की गई।