बसना के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती मरीज की मौत, परिजनों की तलाश जारी
बसना के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती एक बुजुर्ग व्यक्ति की 19 अक्टूबर को मौत हो गयी. मिली जानकारी के अनुसार बसना निवासी आलेख बघेल पिता स्व. देवकी बघेल उम्र 55 साल बसना के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती था. 19 अक्टूबर की दोपहर करीब 01:50 बजे उसकी मौत हो गयी.
पूर्ण पता नहीं होने के कारण मृतक के परिजनों की जानकारी नहीं मिल पायी है. मामले की सुचना कन्हैयालाल सिदार ने थाने में दी, जिस पर पुलिस ने मर्ग कायम किया है और परिजनों की तलाश में जुटी है.
अन्य सम्बंधित खबरें