बसना : नाबालिग युवती को उत्तरप्रदेश और महाराष्ट्र ले जाकर किया दुष्कर्म
बसना थाना क्षेत्र के एक गाँव से नाबालिग युवती को भगा ले जाकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है.
प्राप्त जानकारी के अनुसार, ईलाहाबाद निवासी संदीप यादव (22) 9 सितम्बर की दोपहर करीब 2 बजे बसना क्षेत्र के एक गाँव से नाबालिग युवती को शादी का झांसा देकर भगाकर ले गया. आरोपी युवक ने युवती के साथ उत्तर प्रदेश के ईलाहाबाद और महाराष्ट्र के कल्याण में दुष्कर्म किया.
आरोपी संदीप यादव के खिलाफ 28 अक्टूबर को बसना थाने में शिकायत दर्ज करायी गयी, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भादवि की धारा 363, 366, 376 तथा 12, 4, 8, पॉक्सो एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध किया है.
अन्य सम्बंधित खबरें