सेजेस बसना में दसवीं कक्षा के छात्रों ने किया मॉडल प्रदर्शन
29 अक्टूबर को स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम उत्कृष्ट विद्यालय बसना के शिक्षिका दीपिका नाग के मार्गदर्शन में कक्षा दसवीं के छात्र-छात्राओं ने अपने मॉडल का प्रदर्शन किया. मॉडल अंग्रेजी से सम्बंधित था।
प्राचार्य के.के.पुरोहित ने
उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को शुभकामनाएं दी. प्राचार्य ने कहा बच्चे अंग्रेजी का मॉडल बनाये है, जो कि सराहनीय है.
मिडिया प्रभारी योगेश कुमार बढाई ने कहा की जितने मॉडल बनाए गये थे वे सभी व्यवहारिक और आकर्षक है. इस प्रकार के मॉडल का प्रयोग करके शिक्षण करने से बच्चे आसानी से अंग्रेजी सिख सकते है।
प्रायः बच्चे अंग्रेजी भाषा को कठिन एवं बोझिल समझते है लेकिन उचित माध्यम से अध्ययन करने से अंग्रेजी आसान हो जाती है. इसके साथ ही प्राचार्य द्वारा अंग्रेजी भाषा सिखने के लिए शार्ट-कट विधि भी बताया गया, जिससे और सभी छात्र उत्साहित हुये।