बसना : 16 वर्षीय नाबालिग छात्र के अपहरण का मामला दर्ज - CG Sandesh

बसना : 16 वर्षीय नाबालिग छात्र के अपहरण का मामला दर्ज

बसना थाने में 16 वर्षीय नाबालिग युवक के अपहरण का मामला दर्ज कराया गया है. प्राप्त जनकारी के अनुसार ग्राम पठियापाली निवासी रोहन नेताम पिता देवसिंह नेताम 25 अक्टूबर की रात करीब 11 बजे से लापता है.

लापता युवक के परिजनों ने आसपास तालाश किया लेकिन वह नहीं मिला, जिसके बाद परिजनों ने 28 अक्टूबर को थाने में अज्ञात व्यक्ति द्वारा नाबालिग युवक को बहला फुसलाकर अपहरण कर ले जाने का मामला दर्ज कराया है. पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ भादवि की धारा 363 के तहत मामला दर्ज कर जांच विवेचना में लिया है.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें