बसना : पीएम आवास योजना, शराबबंदी सहित कई मुद्दों को लेकर बीजेपी महिला मोर्चा 11 नवंबर को निकालेगी महतारी हुंकार रैली
रणनीति बनाने हेतु भाजपा महिला मोर्चा गढ़फुलझर की बैठक संपन्न
बसना : भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष शालिनी राजपूत के निर्देश पर भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा द्वारा शराबबंदी, अनाचार, अत्याचार, लाचार कानून व्यवस्था, कर्जमाफी महिला स्व सहायता समूह, प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत आवास आबंटित नहीं करने आदि मुद्दे को लेकर 11 नवंबर को प्रदेश स्तर पर महतारी हुंकार रैली निकाली जाएगी.
रैली के रणनीति बनाने हेतु भाजपा महिला मोर्चा गढ़फुलझर की बैठक रखी गयी, बैठक में मुख्य रूप से भाजपा जिलाध्यक्ष रुपकुमारी चौधरी, प्रदेश महामंत्री महिला मोर्चा विभा अवस्थी, जिला महामंत्री महिला मोर्चा पुष्पलता चौहान, मण्डल प्रभारी मंत्री प्रधान, मण्डल सहप्रभारी झनकराम चौधरी, महिला मोर्चा मण्डल अध्यक्ष बिंदु नाग, मंडल अध्यक्ष माधव साव, महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष जसवंत कौर, जिला पंचायत सदस्य वृंदावती सोमनाथ पांडे, माटीकला बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष चंद्रशेखर पांडे, पूर्व जिला उपाध्यक्ष सुवर्धन प्रधान, मण्डल उपाध्यक्ष सुंदरमणी मिश्रा, कमलचंद्र प्रधान, रिता महंत, सुलोचना सागर, मण्डल मंत्री देवप्रसाद चौहान, अजजा मोर्चा मण्डल अध्यक्ष नरहरि पोर्ते, पिछड़ा वर्ग सोशल मीडिया प्रभारी नवीन साव, आईटी सेल जिला सदस्य संजय अग्रवाल, झुग्गी झोपड़ी संयोजक लक्ष्मीनारायण आर्य, महिला मोर्चा सदस्य पिलीदास, सोहद्रा बाई, गंगा बाई,कमला बरीहा,सुष्मा प्रधान,भिन्ना साव, उर्मिला पटेल, बिमला प्रधान, चंद्रकांती प्रधान, कमला साहू, अंशु पटेल रुकमणि साव, ज्योती, श्यामलाल प्रधान उपस्थित रहे।